फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi: छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी शाहनूर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कई गंभीर धाराओं में दर्ज है केस

Fri, 07 Nov 2025 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी शाहनूर बृहस्पतिवार को थाना मंझनपुर पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर अपने ही गांव की एक अनुसूचित जाति की छात्रा के साथ बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने का आरोप है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी शमसाबाद स्थित स्कूल में पढ़ती है। गांव का ही शाहनूर लगातार उसे परेशान करता था, स्कूल जाते समय अश्लील टिप्पणियां करता और प्रेमजाल में फंसाकर जबरन संबंध बनाता रहा।

पीड़िता का आरोप है कि छह अगस्त को आरोपी ने घर में घुसकर भी दुष्कर्म किया था। घटना के बाद परिजनों ने कोतवाली मंझनपुर में शाहनूर के खिलाफ दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।  देर शाम शाहनूर की पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसमें उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें