फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : पिछला पहिया फटने से स्कॉर्पियो कंटेनर में घुसी, सात लोग घायल

Sat, 04 Jul 2026 08:36 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा  गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम करीब 6:30 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का अगला पहिया फट जाने से वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई।
विज्ञापन
टॉयर फटने से स्कॉर्पियो ट्रक में घुसी। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा  गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम करीब 6:30 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का अगला पहिया फट जाने से वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सिराथू  अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


फूलपुर से कानपुर जा रही स्कॉर्पियो  का पिछला पहिया अचानक फट गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और स्कॉर्पियो आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में घायल होने वालों में आसिफ करीम सिद्दीकी, मो. अजीम, शमा परवीन, मल्लिका खातून, मरियम फातिमा, रेशमा परवीन व  नाजरा बेगम शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए मूरतगंज के एक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के सभी को छुट्टी दे दी गई।  सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे कर यातायात सुचारु कराया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें