फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कौशाम्बी पुलिस ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में हासिल की तीसरी रैंक

Thu, 11 Dec 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी पुलिस ने नवंबर माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के 75 जनपदों में तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि रामपुर प्रथम और गौतम बुद्ध नगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्रयागराज ने 63वां और प्रतापगढ़ ने 24वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

मुख्यालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित अभियोग निस्तारण, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण, ट्रैफिक प्रबंधन और साइबर अपराध नियंत्रण जैसे प्रमुख पैरामीटर्स पर कौशाम्बी पुलिस का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

सीएम डैशबोर्ड पर हर माह प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की जाती है, जिनमें मिशन शक्ति, जनता के प्रति संवेदनशीलता, यातायात जागरूकता अभियान और साइबर जागरूकता कार्यक्रम भी शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में बेहतर आउटपुट देने के कारण कौशाम्बी पुलिस शीर्ष जनपदों में शामिल हो गई।
विज्ञापन


वहीं इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने जिले की पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पुलिस कर्मियों की मेहनत, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। एसपी ने सभी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को इसी उत्साह के साथ आगे भी जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें