फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कौशाम्बी पुलिस ने प्रदेश में दर्ज की मजबूत उपस्थिति

Tue, 11 Nov 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
एसपी राजेश कुमार।
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले की पुलिस ने प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अक्तूबर माह की जारी रैंकिंग में जिले ने उप्र के 75 जिलों में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड में पुलिस की रैंकिंग कई मुख्य मानकों पर आधारित होती है। इनमें अपराध की रोकथाम, अभियोगों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, थानों में जनसुनवाई, ट्रैफिक नियंत्रण, साइबर अपराधों पर अंकुश और बीट पुलिसिंग की सक्रियता प्रमुख हैं। कौशाम्बी पुलिस ने इन सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सुधार करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने इस उपलब्धि पर पुलिस टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह टीमवर्क, सतर्कता और जनता के सहयोग से संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें