फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : अब गुंडे लगाएंगे थानों पर हाजिरी, बताएंगें हम यहां रहते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
अब थानों में हाजिरी लगाएंगे गुंडे, बताएंगे हम यहीं रहते हैं
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कसा शिकंजा
21 गुंडा एक्ट के आरोपियों को कराया जा चुका जिला बदर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। अगर आपको को जिले के थानों में गुंडा एक्ट में पाबंद व्यक्ति नजर आए तो चौकने की जरूरत नहीं है। दरअसल यह व्यक्ति अपनी हाजिरी लगाने पहुंचेगा। दरअसल जिला पुलिस ने जिन लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर जिला मजिस्ट्रेट के पास रिपोर्ट भेजी है उसकी बराबर निगरानी भी कर रही है। ऐसे में बीट सिपाही भी गुंडा एक्ट में पाबंद व्यक्ति के घर जाकर इस बात की तस्दीक कर रहें है कि वह आखिर यहां रहता भी है या नहीं।
निकाय चुनाव को लेकर पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। इसे लेकर समाज में भय का पर्याय बने लोगों पर बड़े पैमाने पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ऑफिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो अब तक 324 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। जिसकी रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट के यहां भेजी जा चुकी है। इसमें से अब तक 21 गुंडों को जिला बदर किया जा चुका है। शेष पर कार्रवाई लंबित है। इनमें से पुलिस ने सक्रिय अपराधियों की छटनी की है। जो गुंडे अभी भी सक्रिय हैं उसे कम से 15 दिन में संबंधित कोतवाली में हाजिरी के लिए बुलाया जा रहा है। इसके अलावा सभी पाबंद लोगों की बीट सिपाही के जरिये निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं सर्दी के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसे लेकर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव में गश्त में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इसे लेकर पुलिस रात भर ठंड की परवाह किए बगैर गांव-गांव गश्त कर रही है। इसका असर यह है कि जैसे ही गांव में पुलिस की गाड़ी का हूटर सुनाई देता तो गुंडा एक्ट में पाबंद लोग खुद सामने आकर अपनी हाजिरी देते हैं।
वर्जन
गुंडा एक्ट में पाबंद किए गए लोगों की निगरानी कराई जा रही है। जिससे वास्तव में कानून व्यवस्था को खतरा होने का अंदेशा है उसकी खास मानीटरिंग की जा रही है। यह एक व्यवहारिक प्रक्रिया है। पुलिस का मकसद किसी को परेशान करना नहीं बल्कि शांति व्यवस्था कायम रखने का है।-समर बहादुर, एएसपी
विज्ञापन

00
तमंचा सटाकर युवती से दुष्कर्म
सरायअकिल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक युवती नौ दिसंबर को खेत में घास काटने गई थी। आरोप है कि लौटते वक्त गांव के एक व्यक्ति ने उसे रास्ते में तमंचा सटाकर रोक दिया और अकेले में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें