फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News : प्रेमिका से मिलने आए युवक की पीट-पीटकर हत्या, युवती भी घायल

Fri, 10 Jul 2026 11:47 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

Kaushambi News Today : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महुआ खाड़ा गांव में प्रेमिका से मिलने आए शिव प्रसाद (19) नाम युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने का आरोप युवती के परिजनों पर लगा है। घटना में युवती भी घायल हुई है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महुआ खाड़ा गांव में प्रेमिका से मिलने आए शिव प्रसाद (19) नाम युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने का आरोप युवती के परिजनों पर लगा है। घटना में युवती भी घायल हुई है। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। युवती का इलाज जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल शिव प्रसाद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामला शुक्रवार तड़के का बताया जा रहा है।

विज्ञापन







गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

महुआ खाड़ा गांव में शुक्रवार तड़के प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग को ही घटना का मुख्य कारण माना गया है। पुलिस के अनुसार, मारपीट में गंभीर रूप से घायल शिवप्रसाद को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना में घायल युवती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक पक्ष की तहरीर पर थाना मंझनपुर में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश पर घटना के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और सभी दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें