फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से रेप के बाद बनाया वीडिया, वायरल करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सदर कोतवाली इलाके एक गांव में रहने वाली विवाहिता के साथ साल भर पहले पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म के बाद वीडियो बना लिया। अब वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। गुरुवार को पति के साथ कोतवाली पहुंची विवाहिता ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली इलाके की महिला का पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। महिला का कहना है कि एक साल पहले पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद से वह अक्सर मनमानी करता था। लोकलाज के भय से उसने यह बात किसी से नहीं बताई। पखवारे भर पहले विवाहिता का पति गांव लौटा है। आरोप है कि आरोपी ने हवस पूरी करने के लिए दबाव बनाया। इंकार करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। हिम्मत करके विवाहिता ने यह बात पति से बता दी। गुरुवार को पीड़िता ने पति के साथ कोतवाली आकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें