फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं- विहिप

विज्ञापन
kaushambi news - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। हिंदू हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सनातन विरोधी ताकतों को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही अभियान चलाकर जिले में 15 हजार हित चिंतक बनाए जाएंगे। यह बातें विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने गुरुवार को मुख्यालय में संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि अयोध्या के बाद अब मथुरा और काशी की बारी है। कार्यकर्ता इसके लिए तन, मन, धन से तैयार हैं। कहाकि अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने सुप्रीम फैसले का स्वागत करने के लिए समाज के सभी वर्गों की सराहना की। खुले शब्दों में बोले कि हिंदू हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सनातन धर्म से खिलवाड़ करने वालों को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।
बताया कि एक से 15 दिसम्बर तक जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 15 हजार हित चिंतक (सदस्य) बनाए जाएंगे। इनका काम धर्म के साथ समाज की रक्षा करना होगा। कार्यकर्ताओं से हिंदुओं के घर-घर जाकर उन्हें संगठन की योजनाओं की जानकारी देने के लिए कहा। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री विनय कुमार, रमेश चंद्र शर्मा, सतीश तिवारी, बब्लू केसरवानी, शिवपूजन राही, ज्ञान स्वरूप मिश्रा, रामअभिलाष मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें