फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलभरो आंदोलन की तैयारी में जुटे अभियंता

Mon, 23 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। वेतन विसंगति समेत अन्य तमाम मांगे पूरी नहीं किए जाने से खफा बिजली विभाग के अभियंता 26 से 31 तक जेलभरो आंदोलन करेंगे। इसकी तैयारी के लिए सोमवार को बिजली विभाग के अभियंताओं ने मंझनपुर में बैठक की। इस दौरान मांगें पूरी नहीं किए जाने तक आंदोलन करते रहने की हुंकार भी अभियंताओं ने भरी। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ वेतन विसंगति और अन्य मांगों के पूरा नहीं किए जाने को लेकर गुस्से में है।
विज्ञापन


इन्हीं मांगों को पूरा कराने के लिए महासंघ ने पूरे प्रदेश में 26 से 31 तक जेलभरो आंदोलन की योजना बनाई है। आंदोलन की तैयारी को लेकर सोमवार को महासंघ की जिला कार्यकारिणी ने मंझनपुर में बैठक की। इसमें जिलाध्यक्ष हरिहर सिंह ने बताया कि 26 से 31 मार्च के बीच मंडलवार आंदोलन चलेगा। इसक्रम में कौशाम्बी के अभियंता 31 मार्च को अपनी गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने सभी अभियंताओं से महासंघ के इस संघर्ष में शामिल रहने का आह्वान किया। उधर, बैठक के बाद अभियंताओं ने मांगे पूरी होने तक इसी तरह से संघर्ष करते रहने की भी हुंकार भरी। वहीं बिजली विभाग के अभियंताओं और कर्मचारियों की अनदेखी का इल्जाम भी सरकार पर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें