मंझनपुर। कौशाम्बी में ईद का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद शाम सवा सात बजे चांद का दीदार हुआ। लोगों ने खुशी में जमकर आतिशबाजी भी की। चायल जामा मस्जिद के मौलाना हाफिज मोहम्मद आरिफ ने चांद के दीदार की तस्दीक की है। प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।
ईदगाह, मस्जिदों के आस-पास पुलिस, पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। मौलानाओं के मुताबिक सोमवार सुबह आठ बजे से साढे दस बजे के बीच ईदगाह समेत सभी इबादतगाहों में ईद की नमाज होगी। भाईचारे के पैगाम के साथ आए ईद के पर्व के एक दिन पहले यानी शुक्रवार को दिन भर बाजारों में सेवई और अन्य पकवानों के साथ कपड़े, टोपी और इत्र आदि की खरीददारी में लोग मशगूल रहे। पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि शनिवार को ईदगाह, मस्जिदों समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती रहेगी। ईदगाहों और मस्जिदों की सुरक्षा के लिए तीन कंपनी पीएसी के साथ करीब पांच सौ पुलिस के जवानों को लगाया जाएगा।
इनसेट--
कितने बजे कहां अदा होगी ईद की नमाज
मंझनपुर 9.30 बजे सुबह
सैैैैयद सरावां 9.00 बजे सुबह
इस्माइलपुर 10.00 बजे सुबह
सिराथू 8.00 बजे सुबह
सरायअकिल घोसिया 8.30 बजे सुबह
करारी 9.20 बजे सुबह
शिया मस्जिद करारी 9.30 बजे सुबह
पिंडरा 9.30 बजे सुबह
नेवारी 9.20 बजे सुबह
अमीनपुर समरो 8.30 बजे सुबह
बरई बंधवा 8.30 बजे सुबह
रहीमपुर मोलानी 8.35 बजे सुबह
अजुहा 9.00 बजे सुबह
चायल 8.30 बजे सुबह
भरवारी 9.00 बजे सुबह
अफजलपुरवारी 9.00 बजे सुबह
पइंसा 9.00 बजे सुबह
डीएम और एसपी ने जनपदवासियों को ईद की शुभकामना दी है। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कौशाम्बी में सदैव से ही हिन्दुओं औरमुसलमान भाइयों ने सद्भाव की मिसाल पेश की है। पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कौमी लोगों से भाई चारे के साथ ईद मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय ने जिले के सभी थानेदारों को लिशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। ईद के मद्देनजर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धर्मस्थलों, बाजारों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। कहा कि लोग अफवाहों पर कत्तई गौर न करें। यदि किसी प्रकार की कोई सूचना मिलती है तो पुलिस को फौरन जानकारी दें। डीएम और एसपी ने भी लोगों को अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।