फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया आवास निर्माण में 32 लाख का घोटाला

Sat, 27 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कौशाम्बी के सरसवां ब्लाक के लोहिया गांव अंधावा में आवास निर्माण के नाम पर 32 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है। ग्रामीण विकास की समीक्षा बैठक में आवास निर्माण की जांच के दौरान इसका खुलासा हुआ। डीएम ने डीपीआरओ को अंधावा गांव के तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ गबन की एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है।


बता दें कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में सरसवां ब्लाक के अंधावा गांव को लोहिया आवास चयनित किया गया था। इस गांव में भूमिहीन, बेघरों के लिए 500 लोहिया आवास निर्माण का लक्ष्य रखा गया। इसके लिए चयनित लाभार्थियों के खाते में आवास निर्माण की पहली किश्त 32 लाख रुपये भी भेज दी गई थी। पर, अब तक इस गांव में एक भी लोहिया आवास का निर्माण नहीं कराया जा सका है। जबकि लाभार्थियों के खाते से सारी रकम निकाल ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को ग्रामीण विकास की समीक्षा के दौरान तफ्तीश में यह खुलासा हुआ। डीएम अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि सारा खेल तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी सतीश चौधरी का है। उन्होंने आवास बनवाने का झांसा देकर लाभार्थियों के खाते से 32 लाख रुपये निकलवाकर गबन कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिला पंचायतराज अधिकारी को अंधावा गांव के तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी सतीश चौधरी के खिलाफ 32 लाख रुपये गबन की एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने आवास निर्माण की गबन की गई सारी धनराशि ग्राम विकास अधिकारी से रिकबरी का भी आदेश दिया है। साथ ही जनपद के सभी लोहिया गांव के आवासों के निर्माण का सत्यापन का फरमान भी डीपीआरओ को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें