फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल दो से, कार्यबहिष्कार जारी

Thu, 25 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रोन्नत वेतनमान और पे ग्रेड के मुद्दे पर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ अब अपनी बेमियादी हड़ताल 2 मार्च से शुरू करेगा। इस दौरान अभियंता कार्य बहिष्कार करते हुए शासन के खिलाफ हुंकार भरते रहेंगे। कामकाज ठप करके अभियंताओं का प्रदर्शन आठवें दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।


डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने 4800 पे ग्रेड और तीन प्रोन्नत वेतमान की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई छेड़ दी है। आठ दिनों से सभी अभियंता कार्य बहिष्कार करके हुंकार भर रहे हैं। अभियंताओं ने 25 फरवरी से बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया था। हालांकि शासन के साथ संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों की शुरू हुई वार्ता के कारण बेमियादी हड़ताल स्थगित कर दी गई, लेकिन कार्य बहिष्कार जारी है। बृहस्पतिवार को भी सभी अभियंताओं ने कामकाज नहीं किया। वे मूरतगंज स्थित डाक बंगले में बैठक करके शासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मुट्ठी तानते रहे। संगठन के जिलाध्यक्ष अभियंता एमके त्रिपाठी ने बताया कि सरकार को मांगे पूरी करने के लिए 1 मार्च तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि निर्धारित समय में उनकी मांगें पूरी नहीं होती है, तो 2 मार्च से प्रदेशभर के अभियंता बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर बीके पांडेय, केपी लाल, एके शर्मा, इंद्रजीत यादव, विजय पाल, सुरेश कुशवाहा, उमेश कुमार विश्वकर्मा, एसएम मिश्रा, बीएस वर्मा, अश्विनी श्रीवास्तव, रामलला शुक्ल, विवेक उपाध्याय, विवेक मिश्र, संतोष कुमार, आशीष श्रीवास्तव, बुद्धराज पाल, मानसिंह, डीके द्विेदी, एके श्रीवास्तव, पीके सिंह, अवधेश कुमार आदि अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें