फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने तानी मुट्ठी

Wed, 24 Feb 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी के हसनपुर गांव के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधान पर चुनावी रंजिश में परेशान करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की। डीएम ने बीडीओ को मामले के निस्तारण का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी ब्लाक के हसनपुर (पाली उपरहार) गांव की रहने वाली आशा देवी, कांति देवी, संपति देवी, कुसुम देवी, रामकली, विमला देवी, शांति देवी, सोना देवी, मीना देवी, हबीब, जगन्नाथ प्रसाद, मोहनलाल, बचईलाल, लक्ष्मी देवी आदि ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रधान के खिलाफ गंवई राजनीति में परेशान करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की मानें तो दो दिन पहले प्रधान ने लोहिया आवास, पेंशन आदि दिलाने का झांसा देकर उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर अपने प्रतिद्वंदी के खिलाफ झूठी शिकायत कर दी थी।

इसकी भनक लगने पर गांववाले भड़क उठे। ग्रामीणों ने प्रधान की देहरी पर प्रदर्शन करने के बाद कलेक्ट्रेट में भी प्रदर्शन किया। डीएम को प्रार्थनापत्र देकर प्रधान की मनमानी की जांच और कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को जांच करके प्रकरण को निस्तारित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें