फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो युवतियां एक महिला झुलसी

Wed, 24 Feb 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज के शहजादपुर गांव की एक युवती, बड़ी बहन और भतीजी सोमवार आधी रात झुलस गई। तीनों को एसआरएन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां इनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एक युवती की 4 मार्च को शादी है। सोमवार रात हादसे से कुछ देर पहले ही परिवार के लोग तिलक चढ़ाकर घर लौटे थे। परिजनों के मुताबिक अलाव तापते समय कपड़ों में आग लगने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव निवासी राम सजीवन सोनकर की बेटी सुनीता देवी (24) की 4 मार्च को शादी है। सोमवार को तिलक था। परिजन और रिश्तेदार शाम को तिलक लेकर हीरागंज (कुंडा) प्रतापगढ़ गए थे। रात करीब 10 बजे तिलक चढ़ाकर परिजन घर लौटे थे। परिवार के सभी लोग आग ताप रहे थे। करीब 11.30 बजे लोग सोने जाने लगे। बताया जाता है कि बगल में ढिबरी भी जल रही थी। उठते समय किसी का पैर लगने से ढिबरी गिरी और लुढ़ककर अलाव तक जा पहुंची। ढिबरी में भरा मिट्टी का तेल अलाव में गिरने से आग भड़क उठी।

इस दौरान वहां बैठी राम सजीवन की बेटी सुनीता देवी (24) के अलावा बड़ी बेटी लालती देवी (45) और नातिन सीमा (20) पुत्री लालती देवी के कपड़ों में आग लग गई। इनके कपड़ों में आग लगने से वे शोर मचाने लगीं। परिवार के लोग आग बुझाने    में जुटे। हालांकि जब तक लोग  आग बुझाते, तीनों गंभीररूप से झुलस गई थीं। परिजन इन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां तीनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें