फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से दुराचार की कोशिश

Tue, 23 Feb 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत गई कौशाम्बी क्षेत्र की एक विवाहिता से पड़ोसी गांव के एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने पर युवक ने उसे और पकड़ने की कोशिश करने पर पति को पीटकर लहूलुहान कर दिया। भुक्तभोगी ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला व्यक्ति खेत में काम करने गया था। शाम करीब 5 बजे उसकी पत्नी खेत की तरफ जा रही थी। आरोप है कि खेत की ओर अकेली जा रही विवाहिता को पड़ोसी गांव के युवक ने धरदबोचा। वह दुष्कर्म के लिए उसे झुरमुट में घसीटने की कोशिश करने लगा।

इस पर विवाहिता ने शोर मचा दिया। इससे युवक ने उसकी पिटाई कर दी। वहीं शोर सुनकर खेत में काम कर रहा उसका पति दौड़ा। पति ने युवक को दौड़ाकर पकड़ा, तो उसने उसकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। ग्रामीण को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। भुक्तभोगी दंपति ने घटना की नामजद तहरीर थाने में दी। एसओ कौशाम्बी ने बताया कि शिकायत मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट लिखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें