फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान दिलाना मकसद

Tue, 23 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद-कौशाम्बी क्षेत्र के लिए सपा के एमएलसी प्रत्याशी बासुदेव यादव ने सोमवार को कौशाम्बी के मनौरी और मूरतगंज कस्बे में जनसभा की। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान और उनकी समस्या के समाधान को मकसद बताया। प्रधान, बीडीसी सदस्यों से समर्थन की मांग की।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की ओर से विधान परिषद की इलाहाबाद-कौशाम्बी सीट से प्रत्याशी बासुदेव यादव ने सोमवार को कौशाम्बी में जनसभा की। जनसभा में तमाम प्रधान और पूर्व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने कहाकि ग्रामीण क्षेत्र के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अहम है, लेकिन गांवों का सही मायने में तभी विकास संभव हो पाएगा, जब पंचायत प्रतिनिधि यानी प्रधान और बीडीसी सदस्यों की समस्या का समाधान होगा। उन्हें प्रत्येक मंच पर सम्मान मिलेगा। कहाकि नौकरी के दौरान उन्होंने इन सब बातों को देखा और महसूस किया है।

अब पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं का समाधान, उन्हें हर मंच पर सम्मान दिलाने का मकसद है।  कहाकि उनकी जीत इलाहाबाद-कौशाम्बी के एक-एक पंचायत प्रतिनिधियों की विजय होगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, मौला बख्श, गुलाम हुसैन, कैलाशचंद्र केसरवानी, शशिभूषण, महबूब आलम, जफर इकबाल, मोहम्मद सऊद, भूपेंद्र सिंह, फूलचंद्र पाल, रामनरेश, इसरार, भुस्सन, भारतलाल, राकेश यादव, जयकरन, प्रेमलाल, रामचंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें