फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

927 में 890 पंचायत सदस्य निर्विरोध

Sun, 21 Feb 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खाली रह गई पंचायत सदस्यों और बीडीसी सदस्य पद के लिए उपचुनाव रविवार को हुआ। पंचायत सदस्य के 927 पदों पर 890 सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ। बीडीसी पद के तीन और सदस्य के 37 पदों पर सकुशल मतदान कराया गया। रविवार को हुए मतदान की गणना 23 फरवरी को कराई जाएगी।
विज्ञापन



बता दें कि कौशाम्बी में बीडीसी की तीन और पंचायत सदस्य पद की 927 सीटें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खाली रह गई थी। ग्राम पंचायत सदस्य की इन खाली सीटों पर 890 सदस्यों का निर्विरोध चुनाव हुआ। रविवार को हुए उपचुनाव में पंचायत सदस्य के 37 और बीडीसी के तीन पदों पर मतदान कराया गया। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक शांति पूर्ण मतदान संपन्न हुआ। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सिराथू में एक और नेवादा में दो पदो पर चुनाव हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर बूथों पर पुलिस और पीएसी के जवानों की कड़ी पहरेदारी रही। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतपेटिकाओं को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र, एएसपी वीरेन्द्र कुमार दिन भर मतदान स्थलों का जायजा लेते रहे। रविवार को हुए उपचुनाव की मतगणना 23 फरवरी को संबधित ब्लाक मुख्यालयों में कराई जाएगी। मतगणना को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।



फीका रहा उप चुनाव 45 फीसदी वोटरों ने किया मतदान
सिराथू/कड़ा (ब्यूरो)। रविवार को विकास खंड सिराथू और कड़ा में ग्राम पंचायत सदस्य एवं बीडीसी सदस्य पद के लिए वोट डाले गए। उप चुनाव में मतदान का प्रतिशत काफी फीका रहा। बता दें विकास खंड सिराथू में बीडीसी सदस्य के लिए निधियांवा में 15 सौ वोटरों मे से महज 495 वोटरों ने ही अपने मताअधिकार का प्रयोग किया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत के लिए 45 फीसदी वोट डाले गए। आरओ डा एसपी पांडेय ने बताया कि 12 ग्राम पंचायत सदस्य एवं एक बीडीसी के लिए वोट डाले गए हैं। बीडीओ कड़ा में बताया कि उनके यहां चार ग्राम पंचायत सदस्य के लिए वोट डाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें