फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Thu, 18 Feb 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जेएनयूू प्रकरण को लेकर बृहस्पतिवार को मंझनपुर में कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। घटना को केंद्र सरकार की तानाशाही करार देते हुए पूरे देश में आंदोलन छेड़ने की हुंकार भरी।

जेएनयू प्रकरण को लेकर देशभर में सियासी माहौल गरम है। जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी को लेकर मंझनपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव हंजला उस्मानी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतरे पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदेश सचिव ने कहा कि जेएनयू की घटना केंद्र सरकार की सोची समझी साजिश है। मामले में दर्ज मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी को केंद्र सरकार की तानाशाही पूर्ण कार्रवाई करार देते हुए कहा कि फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो कांग्रेसी पूरे देश में सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर अंशुल केसरवानी, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुमताज सिद्दीकी, आतिफ जमीर, अल्कमा उस्मानी, मोहसिन सैफ, अतुल कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें