फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के लिए घेरा कलेक्ट्रेट

Wed, 17 Feb 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भूमिहीन, गरीब होने पर भी समाजवादी पेंशन नहीं मिलने से परेशान रहीमपुर मोलानी गांव के गरीबों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर हुंकार भरी। डीएम को प्रार्थनापत्र देकर योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की।


मंझनपुर ब्लॉक क्षेत्र के रहीमपुर मोलानी गांव निवासी सलमा बेगम, शबाना, फूलबानी, खुशनुमा, हमीदा, फरीमा बेगम, महजबीन बानो आदि ने बताया कि वे भूमिहीन गरीब परिवार की महिलाएं हैं। काश्तकारों के खेतों में काम करके जीविका चलाती हैं। महिलाओं की मानें तो गरीब होने के बाद भी उन्हें शासन की ओर से चलाई जा रही किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। समाजवादी पेंशन के लिए आवेदन भरने के बाद भी उन्हें पेंशन नहीं मिल रही है। जबकि गांव के उन परिवार की महिलाएं पेंशन पा रही हैं, जिनके पास कई बीघा खेत, पक्का मकान समेत अन्य सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पेंशन आवंटन में मनमानी किए जाने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में हुंकार भरी। डीएम को शिकायतीपत्र देकर गांव में समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन कराकर गरीबों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की। डीएम ने बीडीओ मंझनपुर को समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों के सत्यापन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें