फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू प्रकरण पर गरजे एबीवीपी कार्यकर्ता

Tue, 16 Feb 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के प्रकरण को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करके कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। इसमें आंतकवाद की पैरवी करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन



जेएनयू प्रकरण को लेकर इस समय देश की राजनीति गरम है। इसका असर सोमवार को यहां भी दिखा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और युवा शक्ति विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर गुस्सा जताते हुए प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें द्रेशद्रोहियों की पैरवी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। एबीवीपी के जिला संयोजक आयुष साहू ने कहा कि जेएनयू कैंपस में 13 फरवरी को जो कुछ हुआ वह शर्मनाक है। देश विरोधी गतिविधियों को संचालित कराने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो। इस मौके पर सुशील सोनकर, मनीष यादव, मनोज विश्वकर्मा, शारदा प्रसाद, प्रदीप कुमार, अमन केसरवानी, आलोक शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें