फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलहाई काजू के लोगों का प्रदर्शन

Wed, 10 Feb 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप का बिजली कनेक्शन नहीं जोड़े जाने से भड़के बेलहाई काजू गांव के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के अफसर, कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की। जिलाधिकारी ने एक्सईएन को दो दिन के भीतर कनेक्शन जोड़े जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मूरतगंज ब्लाक के बेलहाई काजू गांव निवासी पचनी देवी, गुलाब, विमलेश कुमार, धीरज कुमार, जगलाल, कौशिल्या देवी, मनीता देवी आदि ने बताया कि पचनी देवी के खेत में लगे नलकूप से लगभग 50 बीघे खेत की सिंचाई होती है। नलकूप की बोरिंग बर्स्ट हो गई थी। इस पर बगल में स्थित खेत में नई बोरिंग कराई गई। आरोप है कि कई बार प्रार्थनापत्र देने के बाद भी नलकूप में बिजली आपूर्ति के लिए कर्मचारी कनेक्शन नहीं कर रहे हैं। इससे फसलें सूखकर बर्बाद हो रही है। किसानों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा।  कलेक्ट्रेट में बिजली विभाग के कर्मचारियों, अफसर की मनमानी की शिकायत डीएम से की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें