फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में गहमागहमी के बीच 22 नामांकन दाखिल

Fri, 05 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को जिले की सभी 8 ब्लॉकों में गहमागहमी के बीच नामांकन हुआ। प्रमुख बनने के लिए 22 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें सर्वाधिक 4-4 प्रत्याशी सिराथू और चायल ब्लॉक में हैं। वहीं कड़ा, मूरतगंज, मंझनपुर, सरसवां ब्लॉक में 3-3 प्रत्याशियों ने प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। जबकि नेवादा और कड़ा ब्लॉक में सिर्फ एक-एक पर्चा दाखिल हुआ है। इससे इन दोनों ब्लॉक में प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन पक्का है। नामांकन के लिए सभी ब्लॉकों में पुलिस अफसरों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। वहीं दूसरी ओर नामांकन में प्रत्याशियों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



कौशाम्बी के प्रमुख पद के निर्वाचन का चुनाव 7 फरवरी को है। इसके लिए शुक्रवार को नामांकन हुआ। मंझनपुर ब्लॉक में सपा की ओर से हरिमोहन यादव, अनीता देवी और बसपा की ओर से आशमा सुकेना पत्नी मंजर अब्बास ने नामांकन किया है। विकास खंड सिराथू में जीतेंद्र सोनकर, आशीष पासी, सपा से रेनू देवी और धर्मेद्र कुमार ने नामांकन दाखिल किया।

कड़ा ब्लाक में सपा समर्थित प्रत्याशी अनिल कुमार चौरसिया, अनुज सिंह और बिंदु ने पर्चा दाखिल किया। मूरतगंज ब्लाक में सपा की ओर से भूपेंद्र सिंह के अलावा पूर्व प्रमुख मोहम्मद सऊद और जेबी सऊद ने नामांकन किया। चायल से सपा की ओर से निर्मला देवी, बसपा की ओर से सोनू कुमार, अनीता देवी और अरुन कुमार ने नामांकन किया है। सरसवां से सपा की ओर से प्रभावती देवी के अलावा विद्या देवी, सुमन देवी ने पर्चा भरा। वहीं कौशाम्बी ब्लाक में सपा से मैकी देवी और नेवादा ब्लाक में बबुली देवी ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें