फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मंझनपुर से कराए ट्रेन टिकट आरक्षण

Fri, 05 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कौशाम्बी के जनपद मुख्यालय मंझनपुर से ही अब लोग ट्रेनों के टिकट का आरक्षण करा सकेंगे। शुक्रवार को यहां रेलवे ने टिकट आरक्षण केंद्र खोल दिया। सांसद विनोद सोनकर ने तहसील परिसर में आरक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मंझनपुर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने और यहां से ट्रेनों के संचालन को अपना अगला सपना बताया।


बता दें कि जनपद बनने के 18 साल बाद भी कौशाम्बी का जिला मुख्यालय मंझनपुर सड़क और रेल परिवहन से दूर बना हुआ है। इतना ही नहीं यहां के लोगों को अब तक ट्रेनों के टिकट की बुकिंग कराने के लिए भी भरवारी जाना पड़ता था। जनपद मुख्यालय के लोगों की इस समस्या को देखते हुए सांसद विनोद सोनकर ने मंझनपुर में रेलवे यात्री टिकट केंद्र खोले जाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन


कार्यकाल के अपने दूसरे वर्ष में वे इसमें सफल भी रहे। शुक्रवार को एनसीआर ने मंझनपुर तहसील परिसर में टिकट बुकिंग केंद्र खोल दिया। सांसद विनोद सोनकर ने इसका शुभारंभ करते हुए दिल्ली के लिए टिकट का आरक्षण भी कराया। टिकट घर शुभारंभ मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहाकि मंझनपुर में आरक्षण केंद्र खुल जाने से यहां के लोगों को सहूलियतें मिलेंगी। सांसद ने कहाकि अपना उनका अगला प्रयास मंझनपुर में रेलवे लाइन बिछवाने और यहां से ट्रेनों का संचालन किए जाने का है। इसकी कोशिश उन्होंने शुरू कर दी है। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी, पोस्टमास्टर जनरल कर्नल एसएफ रिजवी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी, संतोष पटेल, संजय गुप्ता, अन्तूराम सोनकर, आद्या प्रसाद पांडेय, धर्मराज मौर्य, श्याम सुंदर केसरवानी, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, डॉ गुलाब कुशवाहा, ओम नारायण, प्रेमचंद्र चौधरी, अमित मालवीय, अभय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
सिराथू, भरवारी बनेगा आदर्श स्टेशन
मंझनपुर (ब्यूरो)। जनपद मुख्यालय मंझनपुर में रेल टिकट आरक्षण केंद्र के शुभारंभ मौके पर सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि कौशाम्बी के भरवारी और सिराथू स्टेशन को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित करने को मंजूरी मिल गई है। सदन में उन्होंने पिछले साल ही इसकी मांग की थी। उनकी इस मांग को रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने स्वीकार कर लिया है। दावा किया कि हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग पर स्थित कौशाम्बी के इन दोनों स्टेशनों पर सभी यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें