फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलधर एकेडमी अजुहा के बच्चों ने निकाली रैली

Sat, 30 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने गोष्ठी करके उन्हें याद किया। उनके संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया। बापू के शहीदी दिवस पर हलधर एकेडमी अजुहा के बच्चों ने रैली निकाली।
विज्ञापन



राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 66 वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इस दौरान चायल तहसील के कसेंदा गांव में कांग्रेस की ओर से गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने बापू के संदेशों को याद करते हुए कहाकि वे देश की गंगा-यमुनी तहजीब को मजबूत बनाने के साथ ही छुआछूत के घोर विरोधी थे। उन्होंने अपने संदेशों से भारत की ऐसी तस्वीर खींची थी, जिसमें देश के नागरिकों के बीच कोई भेदभाव न रहे। उन्होंने कहा कि बापू के संदेश मौजूदा समय में और प्रासंगिक हो चुके हैं। उन्हें जन-जन तक पहुंचाने और उनके सपनों का देश, समाज बनाना देश के सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। बापू की पुण्यतिथि पर हलधर एकेडमी अजुहा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर साबरमती के संत को याद किया। इसके बाद हाथ में बापू के संदेश लिखी तख्तियां लेकर बच्चों ने रैली भी निकाली। कस्बे के मोहल्लों से गुजरे जुलूस के दौरान बच्चे बापू के संदेश सुनाते निकले। इससे पहले अध्यापकों ने राष्ट्रपिता गांधी के व्यक्तित्व, देश की आजादी में उनकी भूमिका की जानकारी बच्चों को दी। इस मौके पर अनुराग श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, रौबचंद्र, रवि केसरवानी, मनीषा देवी, सालिकराम शुक्ल, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें