फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में अजय और ममता ने मारी बाजी

Fri, 29 Jan 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसवां ब्लाक के रानी देवी पूर्व माध्यमिक स्कूल भगत का पुरा में शुक्रवार को ब्लाकस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें प्राथमिक स्तर की दौड़ प्रतियोगिता में अजय कुमार और ममता देवी अव्वल रहे।
विज्ञापन



सरसवां ब्लाक की प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन शुक्रवार को रानी देवी पूर्व माध्यमिक स्कूल भगत का पुरा (अलवारा) में शुरू हुआ। पहले दिन बालक-बालिकाओं की सौ मीटर दौड़ का आयोजन हुआ। प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक स्कूल सेंगरहा के छात्र अजय कुमार ने जीती। दूसरे स्थान पर राज कुमार (प्राथमिक स्कूल भगत का पुरा) रहा।

वहीं बालिका वर्ग में ममता देवी (प्राथमिक स्कूल भगत का पुरा) प्रथम, माया देवी (प्राथमिक स्कूल विनायक पुर) द्वितीय रही। पूर्वमाध्यमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में आशीष कुमार (भगत का पुरा) प्रथम, आनंद कुमार (दिवाना) द्वितीय रहा। इससे पहले बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए एबीएसए मिथिलेश कुमार ने कहाकि खेलों का आयोजन अहम है। इससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक विकास को मजबूती मिलती है। इस मौके पर रमेशचंद्र द्विवेदी, नरेंद्र सिंह, श्यामलाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन












विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें