फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला चौपाल में लगा फरियादियों का मेला

Thu, 28 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से बृहस्पतिवार को करारी में चौपाल लगी। वहां फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। चौपाल में 400 से ज्यादा लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सबसे ज्यादा शिकायत पेंशन, पेयजल, जलनिकासी और बिजली की अंधाधुंध कटौती की रही। अफसरों ने पेंशन, पेयजल, जलनिकासी की दिक्कतों के निस्तारण के लिए अधिशासी अधिकारी को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है।


आम जन को अफसरों से अपनी समस्याओं को बताने के लिए अमर उजाला ने चौपाल का आयोजन किया। समस्याओं को सुनने और उसे निस्तारित करने के लिए उप जिलाधिकारी मंझनपुर नरेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक रमाकांत यादव, अधिशासी अधिकारी लालजी यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष मौला बख्श, आपूर्ति निरीक्षक समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 11 बजे से शुरू हुई चौपाल 2 बजे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इसमें सर्वाधिक प्रार्थनापत्र समाजवादी पेंशन नहीं मिलने के रहे। इसके अलावा आवास, पेयजल, खाद्यान्न वितरण में अनियमितता, जलनिकासी, जमीन पर कब्जे, मतदाता सूची में गड़बड़ी, मतदाता पहचानपत्र नहीं बनने, बिजली के टूटे खंभे और जर्जर तारों को नहीं बदले जाने की शिकायत लोगों ने अफसरों के सामने रखी। उप जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने पेंशन, पेयजल, नाली निर्माण, मतदाता सूची संशोधन आदि समस्याओं के निस्तारण के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया।    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें