विश्वनाथ प्रसाद महाविद्यालय भिखनापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अनिवार्यरूप से मतदाता बनने और चुनाव में अपने मताधिकार के प्रयोग की शपथ ली। बता दें कि कौशाम्बी में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया था। इसके बाद से स्कूल और कालेजों में कार्यक्रम का आयोजन करके लोगों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए 18 साल की आयु पार करने वाले युवक-युवतियों से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने और प्रत्येक चुनाव में अनिवार्यरूप से मतदान की शपथ दिलाने का जागरूकता कार्यक्रम चल रहा है।