फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार की मनमानी से त्रस्त हैं जलालपुर बोरियों के ग्रामीण

Wed, 27 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खाद्यान्न, मिट्टी का तेल नहीं मिलने से परेशान जलालपुर बोरियों गांव के लोगों ने बुधवार को कोटेदार के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। वितरण में अनियमितता, घटतौली, ज्यादा कीमत वसूलने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की। जिलाधिकारी ने आपूर्ति अधिकारी को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।


मूरतगंज ब्लाक के जलालपुर बोरियों गांव निवासी मोहम्मद कैफ, सूरजलाल, मोहम्मद इरफान, मानसिंह, मुजीबुद्दीन, रामलाल, अफसर अली, इरफान अहमद, उमेश कुमार, रमेश कुमार, अनवर अहमद, जाकिर अली, फारूक अहमद, मोहम्मद मासूक, मोहम्मद साकिर ने बताया कि कोटेदार दूसरे, तीसरे महीने खाद्यान्न, मिट्टी के तेल का वितरण करता है। एपीएल योजना का खाद्यान्न पिछले छह महीने से बांटा नहीं गया है। वहीं, जब भी खाद्यान्न, मिट्टी का तेल का वितरण किया जाता है। घटतौली की जाती है। ग्रामीणों से निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसली जाती है। विरोध करने पर कोटेदार और उसके परिवार के लोग झगड़ा, मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार्ड, थैला फेंककर मारने की धमकियां दी जाती है। कोटेदार की इस मनमानी से त्रस्त गांववालों ने बुधवार को मोर्चा खोल दिया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर हुंकार भरी। डीएम को शिकायतीपत्र देकर सस्तेदर की दुकान निरस्त कराकर नए कोटेदार की नियुक्ति की मांग की। ग्रामीणों ने डीएम के साथ ही मुख्यमंत्री, खाद्य रसद मंत्री, मुख्य सचिव, मंडलायुक्त समेत अन्य उच्चाधिकारियों को भी शिकायतीपत्र फैक्स किया है। डीएम ने जिला आपूर्ति अधिकारी को शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें