द्वाबा में शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। सुबह-शाम की ठंड की चपेट में आकर लोग मौत के गाल में समा रहे है। मंगलवार की सुबह चायल के औधन गांव के पूर्व प्रधान की ठंड लगने से मौत हो गई। सुबह पेट और सीने में तेज दर्द उठा था। पूर्व प्रधान की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
चायल तहसील के औधन गांव निवासी मतलूब फरीदी (65) पुत्र महबूब पूर्व प्रधान थे। मंगलवार क सुबह वह घर पर बैठे थे। बताया जा रहा है कि अचानक पेट और सीने में दर्द उठने के बाद वह कराह उठे। आनन-फानन घर-परिवार के लोग घरेलू उपचार करने के बाद जब तक अस्पताल ले जाते पूर्व प्रधान की सांसे थम चुकी थी।
परिजनो का कहना है कि ठंड लगने से पूर्व प्रधान की मौत हुई थी। देर शाम परिजनो ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि दोपहर तेज धूप के साथ सुबह-शाम की ठंड कातिल बनी हुई है। ठंड की चपेट में आकर लोग मौत के गाल में समा रहे है।