फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय को संविदा कर्मियों ने भरी हुंकार

Sun, 19 Apr 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। विद्युत मजदूर पंचायत संघ की शनिवार को विद्युत उपकेंद्र करारी में बैठक हुई। इसमें मानदेय भुगतान नहीं किए जाने पर गुस्सा जताया गया। कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता को 11 सूत्रीय ज्ञापन दिया। इसमें मानदेय भुगतान के साथ ही राजस्व संग्रह करने वाले व्यक्ति को सुरक्षा आदि की मांग की गई। साथ ही कर्मचारियों ने अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र करारी में शनिवार को विद्युत मजदूर पंचायत संघ की बैठक में संघ के खंडीय अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि विद्युत विभाग में संविदा पर काम करने वाले कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर दायित्वों का निर्वहन करते हैं। इसके बाद भी उच्चाधिकारी कर्मियों की समस्याओं को नजर अंदाज कर देते हैं। बताया कि कई महीनों से संविदा कर्मियों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे वे आर्थिक तंगी का शिकार हैं। इसी तरह बैठक में राजस्व वसूली करने वाले कर्मियों की सुरक्षा पर भी चर्चा की गई।

कर्मचारियों ने पैसा जमा करने के लिए बैंक जाने तक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। वहीं विद्युत विच्छेदन गैंग को चेकिंग अभियान से बाहर रखने, वसूली के लिए लगाए गए कैंपों अफसर और कर्मचारी के समय से नहीं पहुंचने, उपकेंद्रों में लगे पैनलों का अनुरक्षण समय से नहीं किए जाने पर भी कर्मचारियों ने गुस्सा जताया। कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक करने के दौरान हादसे में घायल संविदा कर्मियों के इलाज और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की। बैठक के बाद कर्मचारियों ने एक्सईएन को 11 सूत्री ज्ञापन दिया। इस मौके पर राजेश कुमार, सुखराम, बुधराम, दयाशंकर, अजय, बीरन, महेंद्र कुमार, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें