फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाबा में ठंड का सितम जारी, युवक की मौत

Sat, 23 Jan 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाबा में शीतलहर के साथ ठंड का कहर बरप रहा है। बूंदाबादी के बाद अचानक बढ़ी हाड़ कपाने वाली ठंड लोगों की जान का दुश्मन बनी हुई है। कड़ाके की ठंड से गांव और कस्बों में मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह मंझनपुर तहसील के गौसपुर टिकरी गांव के एक युवक की ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई। रात अचानक तबियत बिगड़ने पर घर वाले सुबह उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में सांसें थम गई। परिजनों का कहना है कि रात अचानक ठंड लगने से मौत हुई है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



मंझनपुर तहसील क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव निवासी बाबूलाल (40) पुत्र ननका किसान था। बृहस्पतिवार की रात अचानक युवक की हालत बिगड़ गई। पेट और सीने में दर्द से कराह उठा। आनन-फानन घर वाले उसे स्थानीय एक चिकित्सक के पास ले गए। और प्राथमिक उपचार कराने के बाद घर लौट आए। रात दुबारा युवक के पेट और सीने में फिर तेज दर्ज उठता देख घबराए परिजन घरेलू उपचार करने के बाद सुबह पड़ोसी के साथ बाइक से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। टिकरी गांव के समीप पहुचते ही युवक की सांसें थम गई। परिजनों का कहना है कि ठंड से युवक की मौत हुई थी। शुक्रवार की दोपहर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।


युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम है। बता दें कि अचानक बूंदाबांदी और शीतलहर के साथ बढ़ी ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। कड़ाके की ठंड से गांव-कस्बों मे मौतों का सिलसिला जारी है। जिला प्रशासन की अनदेखी के चलते कड़ाके की ठंड में बाजार कस्बों और गांवों में अलाव का कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। थोड़ी सी चूक से लोग जान गवां रहे है। जिला अस्पताल में फिजीशियन डा विवेक केसरवानी का कहना है कि ठंड के मौसम में लोग गर्म कपड़ो में रहे और बिना भोजन किए घर से कदापि न निकले। बचाव से ही लोग ठंड के सितम से बच सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें