फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबू लापता, तोड़ी गई आलमारी

Sat, 23 Jan 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा प्रभारी रहा डीआईओएस का लिपिक 22 दिनों से बगैर अवकाश के ड्यूटी से लापता है। ऐसे में डीएम के परीक्षा संबंधी अभिलेख मांगने पर तहसीलदार को बुलाकर उसकी आलमारी तोड़ी गई। डीआईओएस ने कहाकि डीएम से अनुमति लेकर आलमारी में रखे अभिलेख निकाले गए हैं।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिक मनीष कुमार श्रीवास्तव को बोर्ड परीक्षा पटल की जिम्मेदारी दी गई थी। इधर, महकमा 18 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटा है, लेकिन परीक्षा पटल की जिम्मेदारी संभालने वाले लिपिक मनीष कुमार 1 जनवरी से दफ्तर नहीं आए हैं। बगैर छुट्टी लिए वे लापता हैं। बगैर छुट्टी के लिपिक के गायब होने से तब डीआईओएस दफ्तर में हड़कंप मच गया, जब शुक्रवार को डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को बुलाकर बोर्ड परीक्षा तैयारी की जानकारी ली और उनसे वर्ष 2015 बोर्ड परीक्षा के अभिलेख तलब कर लिया है। डीएम के अभिलेख तलब करने पर खोजबीन हुई, तो पता चला कि परीक्षा पलट की जिम्मेदारी देखने वाले लिपिक मनीष कुमार ने आलमारी की चाभी भी किसी को नहीं दी है।


 मनीष के मोबाइल पर भी डीआईओएस और कर्मचारियों ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल स्विच आफ रहा। इसकी जानकारी डीआईओएस ने डीएम को दी। डीएम से अनुमति लेकर तहसीलदार को बुलाकर आलमारी तोड़कर बोर्ड परीक्षा संबंधी अभिलेख निकाले गए। डीआईओएस राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मनीष ने अपना स्थानांतरण इलाहाबाद करा लिया है, लेकिन उसने अभी वहां भी ज्वाइन नहीं किया है। साथ ही छुट्टी के लिए कोई प्रार्थनापत्र नहीं दिया है। मामले की सारी जानकारी डीएम को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें