फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप के विद्युतीकरण का सामान नहीं मिलने पर भड़की भाकियू

Thu, 21 Jan 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप की बोरिंग कराकर विद्युतीकरण के लिए भटक रहे किसानों की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को भाकियू का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने विद्युत स्टोर को घेराव करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान स्टोरकर्मियों को भी पकड़कर घंटेभर तक धरने पर बैठाए रखा। एक्सईएन ने 15 दिन के भीतर नलकूप के लिए खंभा, तार, ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। भाकियू नेताओं ने चेताया कि वादाखिलाफी होने पर वे अनशन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन



भारतीय किसान यूनियन की बृहस्पतिवार को मंझनपुर स्थित जिला पंचायत परिसर में बैठक हुई। इसमें दो-दो साल से नलकूप की बोरिंग कराने के बाद पूर्ण जमा योजना के तहत बिजली कनेक्शन के लिए रकम जमा किए जाने के बाद भी किसानों को बिजली कनेक्शन के लिए खंभा, तार, ट्रांसफार्मर नहीं मिलने पर गुस्सा जताया गया। बिजली विभाग के अफसरों की इस मनमानी के खिलाफ भाकियू कार्यकर्ता भड़क उठे। जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता मंझनपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान स्टोरकर्मियों को पकड़कर अपने साथ धरने पर बैठा लिया।


 जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह ने गुस्सा जताया कि सैकड़ों किसानों ने पूर्ण एवं सामान्य योजना के तहत नलकूप के लिए बिजली कनेक्शन ले रखा है। अब तक बिजली विभाग की ओर से खंभा, तार, ट्रांसफार्मर लगाकर नलकूप को बिजली उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। इससे किसानों की खेती चौपट हो रही है। चेताया कि अफसरों की यह मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं होगी। उधर, भाकियू के उग्र तेवर को देखते हुए अधिशासी अभियंता स्टोर ने 15 दिन के भीतर किसानों को खंभा, तार, ट्रांसफार्मर समेत सभी सामान मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। इस आश्वासन के बाद भी प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता शांत हुए। इस मौके पर सुशील सिंह, शांताराम, देवराज तिवारी, धर्मराज, रामराज, भैयालाल धुरिया, महारानी, सीता देवी, ज्ञानमती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें