फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता पहचान पत्र नहीं बनने से आक्रोश

Tue, 19 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता पहचान पत्र के लिए महीनों से तहसील का चक्कर लगा रहे लोगों को गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने तहसील दिवस में पहुंचकर एसडीएम के सामने प्रदर्शन किया। प्रार्थनापत्र देकर तीन दिन में पहचानपत्र उपलब्ध कराने की मांग की। अनदेखी पर कलेक्ट्रेट में धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


चायल तहसील क्षेत्र के तिल्हापुर गांव निवासी प्रेमचंद्र, मुन्नूलाल, नीता देवी, सुधवर गांव के पंक्षीलाल, चायल कस्बे के रहने वाले मासूक अली, रहमत अली, औधन गांव निवासी कामता प्रसाद आदि ने मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंचकर मतदाता पहचानपत्र के लिए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र के लिए उन लोगों ने फार्म भरकर कई महीने पहले बीएलओ को उपलब्ध कराया था, लेकिन अब तक उन्हें वोटर आईडी कार्ड नहीं दिया गया।

मतदाता पहचानपत्र के लिए वे बार-बार तहसील का चक्कर लगाते रहते हैं। शिकायत करने पर अफसरों से भी सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तहसील में दो हजार से ज्यादा फार्म डंप पड़े हैं। कई बार एसडीएम, खंड विकास अधिकारी से शिकायत भी की गई। इसके बाद भी पहचान पत्र नहीं दिया जा रहा है। मामले में उपजिलाधिकारी ने बताया कि मशीन में खराबी आने के कारण मतदाता पहचानपत्र नहीं बन पा रहा है। जल्द ही सभी आवेदकों को पहचान पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें