फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Tue, 19 Jan 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल विद्युत उपकेंद्र के पुरखास फीडर का सोमवार रात पैनल जल गया। इससे पुरखास समेत 26 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता ने बताया कि पैनल को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार सुबह तक बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सरायअकिल विद्युत उपकेंद्र के पुरखास फीडर से चिरारी, भगवानपुर बहुगरा, किशुनपुर अंबारी, सिहोरवा, बिरनेर, सराय युसुफ, रसूलपुर टप्पा, मुस्तफाबाद, उस्मानपुर बिगहरा समेत 26 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार रात करीब 10 बजे जैसे ही रोस्टर के मुताबिक गांवों को बिजली सप्लाई शुरू की गई, अचानक पुरखास फीडर का पैनल जल गया।

इससे फीडर से जुड़े गांवों की सप्लाई ठप हो गई। रातभर अंधेरे में डूबे रहे गांववालों ने सुबह बिजली आपूर्ति नहीं होने की जानकारी सरायअकिल उपकेंद्र के अफसर और कर्मचारियों से की। उन्हें पैनल जलने की जानकारी दी गई। इस संदर्भ में अवर अभियंता सौरभ वर्मा ने बताया कि पैनल फुंकने से आपूर्ति ठप हो गई है। जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। अभियंताओं की टीम से पैनल ठीक कराने का काम शुरू कर दिया गया है। संभव है कि पैनल जलने के कारण उपकेंद्र में कुछ और गड़बड़ी आई हो। पैनल बदलने के साथ ही अन्य गड़बड़ियों को ठीक कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें