फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन के लिए महिलाओं ने भरी हुंकार

Fri, 20 Mar 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। समाजवादी पेंशन नहीं मिलने से बृहस्पतिवार को भरवारी कस्बे की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। कस्बे के किदवई नगर मोहल्ले की रहने वाली महिलाओं ने चयन में मनमानी का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को शिकायतीपत्र देकर महिलाओं ने सूची की जांच कराने और अपात्रों के बजाय गरीबों को पेंशन दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


नगर पंचायत भरवरी के किदवई नगर मोहल्ले की रहने वाली सोनी देवी, गायत्री देवी, रेखा, मोना देवी, कौशिल्या देवी, शान्ती देवी, माया देवी आदि महिलाओं ने बताया कि वे गरीब हैं। उनके पास बीपीएल राशनकार्ड भी है। पहले उन्हें महामाया योजना के तहत पेंशन मिलती भी थी। इतना ही नहीं उन लोगों ने समाजवादी पेंशन के लिए आवेदन फार्म भी जमा किया था। आरोप है कि इसके बाद भी उनका नाम सूची से गायब है।

 महिलाओं की मानें तो समाजवादी पेंशन के लिए बनाई गई सूची में मनमानी की गई है। गरीब घर की महिलाओं का नाम काटकर अपात्रों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस मनमानी के खिलाफ बृहस्पतिवार को महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में आकर प्रदर्शन किया। करीब घंटेभर तक हुंकार भरने वाली महिलाओं ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को शिकायतीपत्र देकर समाजवादी पेंशन की तैयारी सूची का सत्यापन कराने और गरीबों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें