फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में फिर तनी कोहरे की चादर

Sun, 17 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 कौशाम्बी में फिर एकाएक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। आधी रात से घने कोहरे की चादर तन गई। दोपहर तक ऐसी गहरी धुंध रही। जिससे सड़क पर 5 मीटर भी दिखना मुश्किल रहा, वाहन रेंगते नजर आए। दिनभर धूप के दर्शन नहीं हुए। शीतलहर के साथ लौटी कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। गरीबों के लिए आग ही सहारा बनी दिखी।
विज्ञापन


मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हफ्तेभर से एकाएक ठंड गायब थी। दिन की तीखी धूप में रहने पर पसीना आने लगा था। वहीं शनिवार से अचानक फिर मौसम बदल गया। आधी रात से घने कोहरे की चादर तनी गई। कोहरे की यह गहरी धुंध दोपहर तक बनी रही। इसके कारण सुबह 9 बजे तक तो पड़ोस के मकान, दुकान और सड़कों पर सामने 5 मीटर भी दिखना मुश्किल रहा। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा।

सड़कों पर दिन में लोग हेड लाइट जलाकर चलने को मजबूर रहे। शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड दुबारा लौट आने से दिनभर लोग कांपते रहे। ऐसी भीषण गलन रही, जिससे हाथ पैर सुन्न बने रहे। आग गरीबों, राहगीरों का सहारा बनी रही। दिन में धूप नहीं खिलने, कोहरे की धुंध छाए रहने से पारा गिरा है। महगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और शनिवार की रात में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले दिन का तापमान 18 और रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें