फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने सपा जिलाध्यक्ष को घेरा

Wed, 13 Jan 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरौंचा माइनर में टेल तक पानी नहीं छोड़े जाने से कौशाम्बी ब्लाक के 30 से ज्यादा गांवों के किसान बेहाल हैं। उनकी हजारों बीघे में बोई गई गेंहू समेत अन्य फसलें सूखने लगी हैं। परेशान किसानों ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण पर निकले सपा जिलाध्यक्ष का घेराव किया। उन्हें सूखी पड़ी माइनर और सूखती फसल दिखाई। जिलाध्यक्ष ने दो दिन में पानी मुहैया कराने का भरोसा किसानों को दिलाया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी ब्लाक के बेरौंचा, दाई का पुरा, ब्रह्मबारी, गुरौली, चांदिकन, सोनवारा, महिला, कैलाशपुर, धाना, ऐंगवा, कनैली, कपूरीपुर, नैनुआ सलेमपुर, मोहद्दीनपुर, भीखा गर्ग का पुरा, नरेंद्र बारा, जाठी, मढ़ी, बारा आदि गांवों के किसानों की फसल सिंचाई बेरौंचा माइनर से होती है। गांव वालों के मुताबिक कई महीने से बेरौंचा माइनर में टेल तक पानी नहीं आ रहा है। इसके कारण हजारों बीघे में बोई गई गेहूं की फसल सूखकर बर्बाद हो रही है।

बेमौसम बारिश में पिछले साल गेंहू और सूखे के कारण खरीफ में धान की फसल गंवाने वाले किसान अब सिंचाई का पानी नहीं मिलने से परेशान हैं। आरोप है कि बार-बार शिकायत करने पर विभागीय अधिकारी नहर में पानी छोड़ने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। सूखती फसल देखकर परेशान किसानों ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण पर निकले समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक यादव को घेर लिया।
विज्ञापन


 नरेंद्र बारा गांव के रहने वाले किसान विजय कुमार, महेंद्र, समर सिंह, नत्थू द्विवेदी, अनिल सिंह, नंदलाल, दिनेश मिश्र, नीरज आदि ने जिलाध्यक्ष को नहर विभाग के अफसरों की मनमानी से अवगत कराया। किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष ने एक्सईएन से बात की। किसानों को दो दिन में टेल तक पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहाकि माइनरों में पानी नहीं होने से किसान परेशान हैं। एक्सईएन को दो दिन का समय दिया गया है। मनमानी पर इसकी शिकायत सीधे शासन से की जाएगी।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें