फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार ने लूट ली विवाहिता की इज्जत

Tue, 12 Jan 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने कोटेदार पर दुराचार करने का इल्जाम लगाया है। युवती के मुताबिक 7 जनवरी की सुबह वह खाद्यान्न लेने के लिए कोटेदार की दुकान पर गई थी। उसने दोपहर में आकर खाद्यान्न ले जाने को बुलाया। दिन में करीब 11.30 बजे वह दुकान पर राशन लेने पहुंची, तो कोटेदार अकेला था। उसने दुकान के भीतर आकर राशन तौलने को कहा। वह जैसे ही भीतर गई, कोटेदार ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


दरवाजा बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। मनमानी करने के बाद तमंचा दिखाकर कहीं भी किसी के सामने जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कोटेदार के चंगुल से छूटकर घर आई विवाहिता दो दिनों तक घटना से सहमी रही। सोमवार को उसने इसकी शिकायत चरवा थाने में की। मामले में एसओ चरवा उमाशंकर यादव ने विभागीय काम के कारण थाने से बाहर होना बताकर ऐसी किसी भी शिकायत के संज्ञान में होने से इंकार किया। वहीं बरियावां चौकी प्रभारी ताराचंद्र ने बताया कि शिकायत मिली है। वे मामले की जांच में लगे हैं। गांव जाकर घटना की तफ्तीश करने के बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें