फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनबे को जिंदा जलाने की कोशिश!

Mon, 11 Jan 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज के भरवारी कस्बे में रविवार की रात सोते समय एक परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश हुई। लपटों की तपिश पर नींद खुलने पर चीखते-चिल्लाते परिवार के लोग जान बचाकर बाहर को भागे। भुक्तभोगी परिवार ने रंजिश में आग लगाकर पूरे परिवार को जलाने की कोशिश किए जाने का इल्जाम लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना से कुनबा सहमा हुआ है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के नई बाजार भरवारी निवासी कादिर रविवार की रात पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में सो रहा था। रात करीब 11.30 बजे अचानक उसके घर में में आग लग गई। लपटों की तपिश में से कादिर और परिवार के अन्य सदस्यों की नींद टूटी, तो पूरा कमरा धुएं से भरा हुआ था। दरवाजा खोलने पर पूरा मकान आग की लपटों से घिरा देख उसके होश उड़ गए। चीखता-चिल्लाता कादिर पत्नी और बच्चों को लेकर बाहर भागा।

 चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। घंटों जूझने के बाद लोग आग पर काबू पा सके। हालांकि जब तक आग बुझाई जाती। पूरा घर और लाखों रुपये की गृहस्थी का सामान राख हो चुका था। घर में आग कैसे लगी? इसका किसी को कुछ नहीं पता है। हालांकि कादिर की मानें तो रंजिश में किसी ने घर में आग लगाकर उसे परिवार समेत जलाकर मार डालने की कोशिश की है। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें