फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस के बाद गांव भी घूमेंगे अफसर

Mon, 11 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस में जनशिकायतों की सुनवाई के बाद अफसर गांव का भी निरीक्षण करेंगे। वहां नाली, रास्ता, पेयजल जैसी समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण करके निस्तारण किया जाएगा। सोमवार को मातहतों के साथ बैठक में यह फरमान जिलाधिकारी ने जारी किया। वहीं उन्होंने शिकायतीपत्रों को लंबित रखने पर कार्रवाई की भी हिदायत दी है।
विज्ञापन

नवागत जिलाधिकारी ने सोमवार को मातहत अफसरों के साथ ही कलेक्ट्रेट कर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को आयोजित होने वाले तहसील दिवस के बाद अफसरों को एक गांव भ्रमण का निर्देश दिया। इस दौरान गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच की जाएगी।

नाली, खडंजा, पेयजल, जलनिकासी आदि की समस्याओं को देखकर उसे तत्काल निस्तारित किया जाएगा। इससे जहां गांव की समस्याओं को निस्तारण होगा। वहीं जनपद के पिछड़ेपन को भी दूर करने में मदद मिलेगी। वहीं जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट कर्मचारियों से पटल पर आने वाली पत्रावलियों को लंबित नहीं रखने की हिदायत दी। कहाकि इन पत्रावलियों का तत्काल निस्तारण होना चाहिए। यदि निस्तारण में किसी भी किस्म की समस्या आ रही है, तो नोट लगाकर अफसरों के संज्ञान में लाया जाए, ताकि इसका समय से निस्तारण किया जा सके। चेताया कि समस्याओं का निस्तारण ही शासन और उनकी प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें