पुरामुफ्ती के कुसवा गांव के समीप रविवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से युवक के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गोहमलवा गांव का रहने वाला मंजय उर्फ मनोज कुमार (30) पुत्र टुनटुन शनिवार को ननिहाल कुसवा गांव गया था। बताया जा रहा है कि दोपहर वह घर लौट रहा था। कुसवा रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर घटना स्थल पर पहुंचे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों ने युवक की पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। बेटे के मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग रोते हुए घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।