फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराजित प्रत्याशी को दे दिया जीत का प्रमाणपत्र

Wed, 06 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान और मतगणना के दौरान अफसर, कर्मियों की मनमानी का खुलासा रोजाना हो रहा है। कौशाम्बी के कोसम इनाम गांव के भी पंचायत सदस्य के एक प्रत्याशी ने ऐसी ही एक मनमानी की शिकायत बुधवार को प्रभारी डीएम से की। आरोप है कि आरओ ने मनमानी करते हुए हारे हुए प्रत्याशी को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया है। प्रभारी डीएम ने जांच कराने का भरोसा उसे दिलाया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी ब्लाक के कोसम इनाम गांव निवासी सैयद मोहसिन अब्बास रिजवी ने बताया कि वह ग्रामसभा के वार्ड संख्या 5 से पंचायत सदस्य का प्रत्याशी था। उसे चुनाव चिन्ह दिया गया था। 13 दिसंबर को मतगणना में 141 मत प्राप्त हुए थे। जबकि गांव के सफक हैदर जिसका चुनाव चिह्न ओखली था। उसे करीब 41 वोट मिले थे, लेकिन मतगणना के बाद अफसरों ने सफक हैदर को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया। मोहसिन की मानें तो उसने मतगणनास्थल पर ही शिकायत आरओ से की थी। इसके बाद से वह कई बार खंड विकास अधिकारी, एसडीएम आदि से शिकायत कर चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बुधवार को उसने फिर प्रभारी जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें