फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवई गांव में विवाहिता को किया लहूलुहान

Tue, 05 Jan 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 रंजिश में हुई कहासुनी के दौरान सोमवार शाम मवई गांव की एक विवाहिता को पीटकर पड़ोसी ने लहूलुहान कर दिया। शोर पर गांववालों को आते देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घायल विवाहिता को घरवालों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी जवाहरलाल का पड़ोसी से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। सोमवार शाम करीब 6 बजे इसी पुराने विवाद में जवाहरलाल की पत्नी देवकली की पड़ोसी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी और उसके परिवार के एक अन्य सदस्य ने विवाहिता की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। विवाहिता खून से लथपथ होकर गिर पड़ी।

शोर सुनकर परिवार के सदस्यों के साथ गांववालों को आते देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। जख्मी विवाहिता को घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घटना की जानकारी सरायअकिल पुलिस को दी। घटना से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें