शिकायतों का मौके पर निस्तारण को आयोजित तहसील दिवस कौशाम्बी में सिर्फ खानापूर्ति रह गया है। मंगलवार को ही चायल, सिराथू और मंझनपुर तहसील में 198 लोग शिकायतें लेकर आए। इनमें से सिर्फ 4 शिकायतों का ही निस्तारण अधिकारी कर सके हैं।
मंगलवार को चायल तहसील में जिलास्तरीय तहसील दिवस था। जहां प्रभारी डीएम ओपी आर्य ने मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं। प्रभारी डीएम और अन्य जिलास्तरीय अफसरों के सामने करीब 72 लोग अपनी शिकायतें लेकर आए थे। इनमें सिर्फ 4 शिकायतों का ही निस्तारण अफसर कर सके हैं।
शेष शिकायतों को संबंधित विभागाध्यक्ष को देकर प्रभारी डीएम ने 5 दिन में निस्तारण का निर्देश दिया है। वहीं मंझनपुर तहसील दिवस में तकरीबन 72 और सिराथू तहसील दिवस में लगभग 54 शिकायती पत्र आए। इनमें से एक भी शिकायत का निस्तारण अधिकारी नहीं कर सके।