फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा दें और माफ करें किसानों का कर्ज

Fri, 17 Apr 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। मौसम की मार से तबाह हुए किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने बृहस्पतिवार को मंझनपुर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने की तोहमत भी लगाई। राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन भी डीएम को दिया। इसमें किसानों की बर्बादी का सही आकलन करके उन्हें पर्याप्त मुआवजा और सहकारिता और बैंक के कर्ज माफ किए जाने की मांग की है। अनदेखी पर रालोद नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


बेमौसम की बारिश से हुई फसलों की बर्बादी पर अन्नदाताओं को मुआवजा दिलाने के लिए किसान संगठन और सियासी दलों ने भी हुंकार भरनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय लोकदल की जिला कार्यकारिणी में जिला मुख्यालय मंझनपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कृषि बीज भंडार के सामने धरना दिया। धरनास्थल पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष इमरान हैदर रिजवी ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए निशाना साधा।

कहा कि बेमौसम की बारिश से गिरने और भीगने से किसानों की गेहूं समेत सभी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। किसान एक-एक दाने के लिए मोहताज हैं। बर्बादी के सदमे में अन्नदाताओं की मौत का सिलसिला पूरे प्रदेश में जारी है। पर, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विदेश घूम रहे हैं। आरोप लगाया कि उन्हें किसानों की बर्बादी की तनिक भी चिंता नहीं है। ऐलान किया कि यदि किसानों को पर्याप्त मुआवजा और उनके ऋण की माफी नहीं की जाती है, तो रालोद कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन को तैयार हैं।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन के बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें मुआवजा, ऋणमाफी के साथ समाजवादी पेंशन की जांच, गरीबों को पेंशन और आवासीय योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर आरिफ महमूद, नजमुल हसन, अवधेश कुमार, मोजिज अब्बास, लक्ष्मीकांत मिश्र, मकसूद अहमद, जगलाल कोरी, भीम सरोज, चंदन सिंह, अशरफ, राजकुमार सरोज, अमरीश सोनकर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें