नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ ही वीडीओ और ग्राम रोजगार सेवकों की बृहस्पतिवार को मंझनपुर ब्लाक में कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों को मनरेगा मजदूरों से काम कराने का गुर सिखाया गया। मंझनपुर ब्लाक की 59 ग्रामसभाआें में वित्तीय वर्ष 2016-17 में मनरेगा योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों के लिए सहभागी अभ्यास की प्रशिक्षण कार्यशाला बृहस्पतिवार को आयोजित की गई।
इसमें ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवकों ने हिस्सा लिया। ग्राम्य विकास अभिकरण के अशोक यादव और जयचंद्र पांडेय ने पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को बताया कि मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों से इस बात की जानकारी लेनी होगी, कि वे किस माह में तालाब की खुदाई, जलनिकासी के लिए नाली निर्माण और रास्ते में खड़ंजा बिछाने आदि का काम करेंगे। साथ ही तालाब की खुदाई में श्रमिकों से कैसे काम कराया जाना है।
इसकी भी जानकारी दी गई। बीडीओ मंझनपुर शरद कुमार श्रीवास्तव ने ग्राम प्रधानों और ग्राम विकास अधिकारियाें से गांवाें मे कराए जाने वाले विकास कार्यो की रूपरेखा तैयार करके उसे हफ्तेभर के भीतर बीडीओ कार्यालय में जमा करने को कहा। मौके पर ग्राम प्रधान विकास तिवारी, सुनील मिश्र, बिट्टन देवी, सुमन देवी, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।