फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में सुरक्षा की तीसरी नजर हुई अंधी

Tue, 29 Dec 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा में सुरक्षा की तीसरी नजर अंधी हो गई है। अफसरों की अनदेखी के चलते सार्वजनिक स्थानों के साथ दफ्तरों और थानों में लगे सीसीटीवी कैमरे सालभर से खराब हैं। दोआबा में सरेराह लूट, छिनैती की वारदातों पर अंकुश लगाए जाने के लिए जिले के सभी थानों के साथ बैंक, चौराहे, बाजार, धर्मस्थल, टोल प्लाजा समेत 12 सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


जिनकी कमान सर्किल कोतवाली या फिर चौकी के जिम्मे थी। अनदेखी के चलते सभी कैमरे एक-एक करके खराब हो गए। ऐसे में सुरक्षा के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे है। बताया जाता है कि मंझनपुर चौराहा, सैनी चौराहा, सिराथू रेलवे क्रासिंग, भरवारी रेलवे क्रासिंग, करारी चौराहा, सरायअकिल के अलावा देवी धाम कड़ा में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक डॉ. के एजिलरसन का कहना है कि यदि सार्वजनिक स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे है तो उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें