फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू को पीटकर घर से भगाया

Mon, 28 Dec 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में ब्याही युवती को ससुरालियों ने पीटकर घर से भगा दिया। निकाह के कुछ दिन बाद से ही ससुराल के लोग मायके से एक लाख रुपये लाने के लिए यातनाएं दे रहे थे। सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दगाबाज सौहर समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे की रहने वाली मैसर जहां पुत्री सुलाकी का निकाह एक साल पहले शहजादपुर गांव के मेराज अहमद से हुआ था। विवाहिता ने बताया कि निकाह के कुछ दिन बीतने के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से एक लाख रुपया लाने के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। कभी-कभी तो उसे पीटकर कई दिनों तक भूखा-प्यासा भी रखा गया। दहेजलोभी ससुरालियों ने मांग पूरी नहीं होने पर सात दिन पहले पिटाई करने के बाद घर से निकाल दिया।

 दगाबाज सौहर के साथ ससुरालियों के जुल्म सहने के बाद मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। बेटी के साथ हुए अत्याचार की दास्तां सुन परिजनों के होश उड़ गए। सोमवार को पिता के साथ सैनी कोतवाली पहुंची विवाहिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति मेराज अहमद, ससुर मुख्तार, सास रहतमुननिशा समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि घटना दूसरे थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें