फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 27 Dec 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोखराज इलाके की एक किशोरी के साथ शनिवार की रात 6 बच्चों के पिता ने दुष्कर्म का प्रयास किया। वह रात में बदनीयती से किशोरी के घर में कूद गया था। उसके चीखने-चिल्लाने पर अधेड़ भाग निकला। सुबह इसे लेकर दोनों परिवारों में कहासुनी भी हुई। भुक्तभोगी ने अधेड़ के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी है। बता दें कि कोखराज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शनिवार की रात घर में सो रही थी।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे गांव का ही 40 वर्षीय व्यक्ति जो खुद 6 बच्चों का पिता भी है। नीम के पेड़ के सहारे घर में कूदकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। चीखने-चिल्लाने पर घरवाले जाग गए। परिजनों के दौड़ने पर वह दीवार फांदकर भाग निकला। सुबह अधेड़ की करतूत को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा भी हुआ। इसके बाद भुक्तभोगी परिवार ने घटना की नामजद तहरीर कोखराज थाने में दी। घरवालों के मुताबिक दो दिन पहले भी शाम को बर्तन धुलते समय इसी युवक ने किशोरी से छेड़खानी का भी प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें